Breaking News

कछला व अटैना घाट की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की बैठक

Spread the love

कछला व अटैना घाट की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की बैठक

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी व बैरिकेडिंग के दिए निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न पर्व एवं स्नान कार्यक्रमों को घटना रहित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर स्थायी रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग स्थल, स्नान सीमा और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डेंजर जोन, पार्किंग, सेक्टर एवं जोन संबंधी संकेतक बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने अन्य घाटों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्थायी रूप से वॉच टावर स्थापित किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …