Breaking News

मिलावट पर सख्त प्रशासन, तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल जांच को भेजे

Spread the love

बदायूँ में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, आइसकैंडी और आइसक्रीम के नमूने भरे

मिलावट पर सख्त प्रशासन, तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल जांच को भेजे

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान आइसक्रीम, आइसकैंडी और कुल्फी बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने पुसगांव रोड वजीरगंज स्थित बतरूल कमर के प्रतिष्ठान से मैंगो कैंडी, नई सराय बदायूं स्थित उजाला आइसक्रीम से आइसकैंडी तथा बनिया मोहल्ला वजीरगंज स्थित आबिद के प्रतिष्ठान से आइसकैंडी का नमूना संग्रहित किया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार न करने के निर्देश भी दिए गए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, शंकरबिंद, भगवत सिंह और राजेन्द्रनाथ मिश्र मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!