Breaking News

जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का डीएम ने बढ़ाया मान

Spread the love

जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का डीएम ने बढ़ाया मान

कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, बोले- सटीक आंकड़े ही विकास की मजबूत नींव

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य उत्कृष्ट ढंग से संपन्न करने वाले प्रगणकों को जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रगणकों का उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वालों में तहसील सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैजनी के सहायक अध्यापक जगत सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरी जंगल के शिक्षा मित्र दिनेश कुमार सक्सेना तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंआ डांडा के सहायक अध्यापक शैलेन्द्र सागर शामिल रहे। तीनों प्रगणकों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं आंकड़ों के संकलन का कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि जनगणना-2027 देश की भावी विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। सही और सटीक आंकड़ों के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों की भूमिका बेहद अहम है और उनकी मेहनत से ही योजनाओं की वास्तविक तस्वीर सामने आती है।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!