Breaking News

वेव पूल से रेन डांस तक बच्चों ने लिया भरपूर आनंद, समर कैंप बना यादगार

Spread the love

फनसिटी वाटर पार्क में झूमे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के नौनिहाल

वेव पूल से रेन डांस तक बच्चों ने लिया भरपूर आनंद, समर कैंप बना यादगार

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी (बदायूँ)। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों के लिए बरेली स्थित प्रसिद्ध फनसिटी वाटर पार्क का शैक्षणिक, साहसिक और मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच वाटर पार्क पहुंचते ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे दिन परिसर बच्चों की किलकारियों और मस्ती से गूंजता रहा।

वाटर पार्क में बच्चों ने मल्टी-लेन स्लाइड्स, वेव पूल, साइक्लोन राइड और रोलर कोस्टर जैसी एडवेंचर गतिविधियों का सुरक्षित आनंद लिया। डीजे की धुनों पर कृत्रिम बारिश के बीच हुए रेन डांस ने बच्चों की खुशी को दोगुना कर दिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ इस पल को यादगार बनाया।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। सुबह विद्यालय से लग्जरी बसों द्वारा बच्चों को बरेली रवाना किया गया। प्रत्येक छात्र समूह के साथ शिक्षक और गाइड तैनात रहे, जबकि फर्स्ट-एड और रिफ्रेशमेंट की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। पढ़ाई के साथ रचनात्मक और साहसिक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।

प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि व्यावहारिक और मनोरंजक अनुभव विद्यार्थियों में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। वहीं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि समर कैंप की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

भ्रमण के दौरान शैक्षणिक प्रमुख सी.के. शर्मा के नेतृत्व में केशव शर्मा, विश्व दीपक शर्मा, सिदरा खान, तैबा फात्मा, साक्षी गुप्ता, शिवानी सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, ट्विंकल जैन, सुभी शर्मा, अनामिका सिंह, रश्मि पाठक, सोनिया गुप्ता और विशेष चौहान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शाम को सभी बच्चे सुनहरी यादों के साथ सकुशल वापस लौटे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!