Breaking News

लखनऊ में चमका बदायूं का नाम, वरिष्ठ मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना सम्मानित

Spread the love

लखनऊ में चमका बदायूं का नाम, वरिष्ठ मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना सम्मानित

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अंगवस्त्र भेंट कर बढ़ाया मान, बड़े आयोजनों में निभाते हैं संचालन की अहम भूमिका

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिले के वरिष्ठ मंच संचालक एवं समाजसेवी रवींद्र मोहन सक्सेना को लखनऊ में आयोजित भव्य शताब्दी वर्ष महोत्सव में सम्मानित किया गया। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रवींद्रालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संगठन और सामाजिक गतिविधियों के प्रति उनके समर्पण एवं लंबे समय से मंच संचालन के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। रवींद्र मोहन सक्सेना जिले के प्रमुख समाजसेवियों में गिने जाते हैं और बदायूं सहित विभिन्न जनपदों के बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में मंच संचालन की अहम जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

शताब्दी वर्ष महोत्सव में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता नियोजन विजय कन्नौजिया, सलाहकार बी.के. सिंह, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ तिवारी, महामंत्री जे.पी. पांडेय, अभिषेक अग्रवाल, प्रमोद शाक्य, गुड्डू सिंह, हेम सिंह, सुभाष चंद, नरेश चंद, गौरव माथुर और आशीष कुमार सहित प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्मान मिलने पर रवींद्र मोहन सक्सेना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वह आगे भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!