Breaking News

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर जाना हालचाल

लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में राजस्व, पुलिस, विकास, चिकित्सा, पेंशन, आवास तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसेवा है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!