Breaking News

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए का बुके भेंट कर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद में बेसिक शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत तथा गुणात्मक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। शिक्षक संघ ने बीएसए को आश्वस्त किया कि बदायूं में बेसिक शिक्षा को नए उच्च स्तर पर ले जाने के लिए उनके द्वारा भविष्य में किए जाने वाले हर सकारात्मक प्रयास और विभागीय योजनाओं को संगठन का पूर्ण समर्थन मिलेगा।
इसके साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने नवागत बीएसए के सम्मुख शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। संगठन के पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं और शिकायतों का विभागीय स्तर पर समयान्तर्गत न्यायसंगत निस्तारण किया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी मानसिक तनाव के शिक्षण कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। नवागत बीएसए नवीन कुमार ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानन्द शर्मा, जिला महामंत्री फ़रहत हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद ज़ुबैर, जिला मीडिया प्रभारी ज़मीर अहमद, मण्डलीय संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश, शकेब शुजात और मोहम्मद आविद सहित संगठन के तमाम सदस्य व शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!