Breaking News

भाजपा ने अजय कुमार को राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी की नियुक्ति, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए अजय कुमार को राजस्थान प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को नियुक्ति पत्र जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने अजय कुमार को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का पद महत्वपूर्ण माना जाता है। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन और पार्टी की रणनीतियों को धरातल पर लागू करने में इस पद की अहम भूमिका होती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजस्थान में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अजय कुमार को सौंपी है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …