Breaking News

टीएमयू में पीबीबीएससी नर्सिंग के जॉनी और प्राची के सिर बंधा मिस्टर -मिस फेयरवेल का ताज़

Spread the love

ख़ास बातें
सफल नर्स में सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावनाः प्रो. एसपी सुभाषिनी
प्रो. जेसलीन एम. बोलीं, कॉलेज का समय जीवन की अमूल्य धरोहर एवम् प्रेरक
मिस और मिस्टर फेयरवेल के चयन के लिए रैंप वॉक, इंट्रो और प्रश्नोत्तरी राउंड
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सहर्ष वाल्टर और डॉ. शालिनी जोशी शामिल


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की फेयरवेल पार्टी में जॉनी सागर को मिस्टर फेयरवेल तो प्राची शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। मिस्टर और मिस फेयरवेल को क्राउन पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मिस और मिस्टर फेयरवेल के चयन के लिए रैंप वॉक, इंट्रो और प्रश्नोत्तरी राउंड हुए। इस मौके पर स्टुडेंट्स ने नृत्य, संगीत आदि की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पीबीबीएससी प्रथम वर्ष की स्टुडेंट्स- जॉली वार्ष्णेय, साक्षी शर्मा और रजनी यादव नेे स्वागत नृत्य के संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। पीबीबीएससी प्रथम वर्ष की तुलसी और रिया ने बालीवुड गीतों पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रथम वर्ष की शिवी ने सोलो डांस की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिस और मिस्टर फेयरवेल के निर्णायक मंडल में प्रो. सहर्ष वाल्टर और डॉ. शालिनी जोशी शामिल रहे।

इससे पूर्व नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, प्राचार्या प्रो. जेसलीन एम., वाइस प्रिंसिपल प्रो. राम निवास आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शंखनाद किया। डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने कहा, यह विदाई केवल एक समारोह नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा, सफल नर्स वही होती है, जो सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना के संग मरीजों की देखभाल करे। प्राचार्या प्रो. जेसलीन एम. ने स्टुडेंट्स की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, कॉलेज का समय जीवन की अमूल्य धरोहर है, जो हमें जीवनभर प्रेरित करता है। उन्होंने स्टुडेंट्स को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और करुणा के संग आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, नर्सिंग केवल एक करियर नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का माध्यम है। कार्यक्रम में सुश्री एकजोत कौर, सुश्री अनुशी सिंह, ऐलन सिंह आदि के संग-संग पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!