Breaking News

मानदेय और अन्य मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

Spread the love


सहसवान (बदायूँ): अपनी लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, इकाई सहसवान ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन ने बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि आज, 2 जून 2026 से सभी ग्राम रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
प्रमुख मांगें और कारण
एसोसिएशन का आरोप है कि शासन स्तर पर बार-बार अवगत कराने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणाओं को लागू करना।
20 वर्षों से निरंतर कार्यरत मानदेय कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी (HR Policy) के तहत मानदेय में बढ़ोतरी।
कर्मचारियों को नियमित करना।
ईपीएफ (EPF) की धनराशि को यूएएन (UAN) खाते में समय से जमा सुनिश्चित करना ।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आगामी 1 जुलाई 2026 को विधानसभा घेराव और अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!