राहुल मौर्य
रामपुर। प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के अभियान में सक्रिय रहे काशिफ खां को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने यह दायित्व सौंपा है।
काशिफ खां 2010 में पहली बार हरियाल ग्राम पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दूसरी बार ग्राम पंचायत मनकरा से प्रधान बने। तीसरी बार उनकी पत्नी सना काशिफ प्रधान चुनी गईं, जो अब प्रशासक हैं। लम्बे समय से वो पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट कर उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे हैं। प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर काशिफ खां भी काफी सक्रिय रहे।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए काशिफ खां ने अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन होगा। सभी ब्लॉकों में भी अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
Budaun Amarprabhat