Breaking News

रविवार एवं बुधवार को लगने वाली लहसुन मिर्च की मंडी को हटाने को अधिशासी अधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन को लिखा पत्र

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी(रामपुर)। नगर मे साप्ताहिक बाजार स्थल के बाहर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे बुद्धवार व रविवार को लगने वाली मण्डी को साप्ताहिक बाजार स्थल के अन्दर लगवाने में शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर निर्देशो व समाचार-पत्र में प्रकाशित होने वाली खबरो के मददेनजर नगर पंचायत मसवासी के साप्ताहिक बाजार स्थल के बाहर सड़क के किनारे प्रत्येक बुद्धवार व रविवार को लगने वाली मण्डी (लहसुन, मिर्च) लगती है जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है एवं जाम के कारण आवागवन भी वाधित हो जाता है। इसको देखते हुये प्रत्येक बुद्धवार व रविवार को लगने वाली मण्डी (लहसुन, मिर्च) को साप्ताहिक बाजार स्थल के अन्दर लगवाए जाने में लोगो द्वारा इसका विरोध किए जाने की आशंका के मद्देनजर अधिशासी अधिकारी द्वारा शान्ति व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की प्रशासन से मांग की है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!