Breaking News

टीजीटी परीक्षा में 54.26 फीसदी अभ्यर्थी रहे शामिल, दो दिन में सकुशल संपन्न हुई भर्ती परीक्षा

Spread the love

पहली पाली में 4,990 और दूसरी पाली में 2,520 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विज्ञापन संख्या-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा गुरुवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति करीब 54 प्रतिशत रही।

पहली पाली की परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विषयों के कुल 4,990 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,728 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,262 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में उपस्थिति प्रतिशत 54.67 दर्ज किया गया।

दूसरी पाली में 1,346 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

द्वितीय पाली की परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर कराई गई। इसमें विभिन्न विषयों के कुल 2,520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,346 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली का उपस्थिति प्रतिशत 53.41 रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दो दिवसीय टीजीटी लिखित परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी व्यवस्थाएं प्रभावी रहीं। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई। दोनों दिनों की परीक्षा का कुल उपस्थिति प्रतिशत 54.26 दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!