Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love


पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार

जल संरक्षण से ही भूमि सुरक्षित होगी: सतीश कुमार

बरेली स्थानीय सरस्वती सुंदर नैनीताल मार्ग बरेली में आज विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाना और छोटे-छोटे कदमों से प्रकृति की रक्षा का संदेश देना था। समारोह की शुरुआत बरेली जिला समन्वयक के उद्घाटन भाषण से हुई, जिनमें उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक उपयोग घटाने के महत्व पर जोर दिया। तत्पश्चात पर्यावरण विषयक नारे, नाटिका और पेन्टिंग प्रदर्शनी के माध्यम से संरक्षण के विविध उपाय प्रस्तुत किए। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया सतीश कुमार शर्मा, राजीव, बसंत लाल, जगदीश, विजय कुमार, छत्रपाल आदि के द्वारा स्कूल के हरे-भरे प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भी सम्पन्न हुआ, जिसमें पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विज्ञान विभाग द्वारा जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण पर कार्यशाला आयोजित की गई, जहाँ विद्यालय आचार्यो ने घरेलू स्तर पर कम्पोस्टिंग और वर्षा जल संचयन के सरल तरीके सीखे। कार्यक्रम का समापन आचार्य परिवार द्वारा पर्यावरण-संरक्षण प्रतिज्ञा लेकर हुआ। इस अवसर पर विद्यालय ने भविष्य में नियमित हरित पहलों और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*वर्ष एक वृक्ष अवश्य लगाएँ रोज यज्ञ करें : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveपर्यावरण दिवस (आचार्य तृप्ति के जन्मदिन पर लगाया वृक्ष ) बिल्सी , तहसील …

error: Content is protected !!