Breaking News

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the love

कलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं के विकास से आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

इसके बाद विधायक ने ग्राम मलिकपुर में राजेश के घर से रविंद्र के घर तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम ललेई एवं डायट ऑडिटोरियम परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।

विधायक ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, श्याम पाल सिंह शाक्य, पप्पू शाक्य, अमित सिंह, सभासद मनोज चंदेल, मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, संतोष शर्मा, गुलाब सिंह राठौर, सुरजीत शाक्य, अमित पाठक, राजेश सिंह, निहाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!