Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. के.पी. गुप्ता एवं अर्णव गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पंचमुखी बाबा का लिया आशीर्वाद

Spread the love

***विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. के.पी. गुप्ता एवं अर्णव गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पंचमुखी बाबा का लिया आशीर्वाद***

शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं जलालाबाद विधानसभा से विधायकी के दावेदार डॉ0 के.पी. गुप्ता एवं उनके सुपुत्र अर्णव गुप्ता ने लालबाग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, हरदोई बाईपास के निकट वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पंचमुखी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी राधेश्याम, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) के जिला अध्यक्ष अरविंद कनौजिया, परी एक्सप्रेस टाइम्स के ब्यूरो प्रमुख आदेश द्विवेदी, कैमरामैन रोहित विश्वकर्मा, यूनियन के उपाध्यक्ष फूल सिंह, परी एक्सप्रेस टाइम्स के उप संपादक एवं जिला सचिव धर्मेंद्र दिवाकर, डॉ. के.पी. गुप्ता के सहयोगी डॉ. नवी, परी एक्सप्रेस टाइम्स के उप संपादक एवं जिला कार्यालय मंत्री पुनीत दीक्षित, यूनियन सदस्य श्रवण गुप्ता तथा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित कनौजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष काजल मिश्रा, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत)
उप संपादक, परी एक्सप्रेस टाइम्स


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!