Breaking News

सास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो बाईकों की भिंडत में बहु घायल , सास – ससुर बाल बाल बचे

Spread the love

सास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो बाईकों की भिंडत में बहु घायल , सास – ससुर बाल बाल बचे
आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन शुक्रवार को आसफपुर से बिसौली मार्ग पर गांव मोहकमपुर के समीप एक बाइक पर सवार ससुर दर्शन पुत्र मल्लू व सास सुख देवी के साथ बहु लक्ष्मी ( 30 ) पत्नी प्रेमशंकर अपनी रिश्तेदारी मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव से घर वापस लौट रहे थे कि पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे अपने ससुर व सास के साथ बाइक पर बैठी लक्ष्मी घायल हो गई । इस दौरान मौकापरस्त बाइक सवार भागने में सफल रहा ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल लक्ष्मी को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
हालांकि घायल लक्ष्मी के परिवार वाले स्वेच्छा से उसे किसी निजी अस्पताल ले गए ।
तीनों बाइक सवार लक्ष्मी पत्नी प्रेमशंकर , ससुर दर्शन पुत्र मल्लू व सास सुखदेवी थाना उगेती क्षेत्र के गांव रियोनाई के निवासी बताए जा रहे हैं । यह घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!