Breaking News

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी (बदायूं)। अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनिवास शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा निवासी ग्राम सहबाजपुर, थाना बिल्सी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना बिल्सी में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-बी)(ए) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक संजीव कुमार एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री और अवैध रूप से शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …