Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love


पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) बदायूं द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

संस्थान की ओर से गांधी ग्राउंड पार्क, पीएनबी आरसेटी परिसर गुलड़िया तथा दातागंज क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान संस्थान के निदेशक रोहित सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइंस शाखा प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों तथा स्थानीय व्यापारियों को पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने हरित वातावरण के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीजीटी परीक्षा में 54.26 फीसदी अभ्यर्थी रहे शामिल, दो दिन में सकुशल संपन्न हुई भर्ती परीक्षा

Spread the loveपहली पाली में 4,990 और दूसरी पाली में 2,520 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, सुरक्षा …

error: Content is protected !!