Breaking News

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम शेखूपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 163/2026 एवं 164/2026 से संबंधित छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामवीर पुत्र राजाराम, विजय पुत्र जगदीश, संतोष पुत्र छंगे, कुंवरपाल पुत्र अंगनलाल, छोटेलाल पुत्र यादराम तथा भीकम सिंह पुत्र अंगनलाल निवासी ग्राम शेखूपुरा थाना जरीफनगर शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाठी-डंडे एवं दो बांका बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार विवाद की घटना में प्रयुक्त किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!