Breaking News

16 प्रांतों के साहित्यकारों का महाकुंभ

Spread the love

बिसौली। के0बी0हिंदी सेवा न्यास एवं डॉ0 मिथिलेश दीक्षित साहित्य संस्कृति सेवा न्यास के तत्वाधान में जनपद बदायूँ के बिसौली नगर में आरके इंटरनेशनल स्कूल में देश के 16 प्रान्तों के साहित्यकारों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की। मुख्य अतिथि सिद्धेश्वर (बिहार), विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण वि0 सहस्रबुद्धे (महाराष्ट्र), डॉ0 अरशद खान, डॉ0 राकेश चक्र, डॉ0 श्याम सनेही लाल शर्मा, रहे। संचालन डॉ0 नितिन सेठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों संग न्यास अध्यक्ष डॉ0 सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु द्वारा माँ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण द्वारा हुआ। डॉ0 प्रीति अग्रवाल ने सस्वर वाणी वंदना की।


सर्वप्रथम न्यास अध्यक्ष डॉ0 सुधांशु ने अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागतोपरांत परिचय दिया। न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन न्यास के महासचिव आशीष कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंचीय उद्बोधन के बाद सम्मान समारोह हुआ।
जिसमें डॉ0 मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास द्वारा साहित्य कला साधक सम्मान एक साहित्यकार को तथा के0बी0 हिंदी सेवा न्यास द्वारा छह साहित्यकारों को साहित्य सागर, साहित्य वारिधि, साहित्य जलधि, साहित्य सिंधु, साहित्य सौरभ, साहित्य सुरभि सत्तरह साहित्यकारों को विभूषण श्री सम्मान, 21 साहित्यकारों को भूषण श्री सम्मान तथा तीन नवोदितों को नवांकुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 108 अन्य साहित्यकारों को शाल, सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में समारोह के अध्यक्ष व न्यास के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा कि साहित्य ही समाज का दर्पण होता है। साहित्य के अध्ययन से तत्कालीन समाज की कल्पना आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों के आंकलन एवं उनके प्रोत्साहन हेतु ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। तत्पश्चात समारोह का समापन किया गया। आभार न्यास उपाध्यक्ष डॉ0 नितिन सेठी व महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!