Breaking News

यूपी के 36 पीसीएस अधिकारियों का होगा प्रमोशन

Spread the love

*💥यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल💥*

यूपी के 36 पीसीएस अधिकारियों का होगा प्रमोशन, *

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 36 पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में रेजिडेंट कमिश्नर, विशेष सचिव, अपर आयुक्त, एडीएम, सचिव समेत कई विकास प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हैं। प्रमोशन के बाद विभिन्न जिलों, मंडलों और विभागों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है।

1997 बैच के हरीश चंद्र, 1999 बैच के प्रशूनाथ, 2002 बैच की अंजू कटियार और 2004 बैच के अमर पाल सिंह का प्रमोशन लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा 2010, 2011 और 2012 बैच के कई अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

प्रमोशन सूची में आलोक वर्मा, डॉ. विश्राम, पुष्पराज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप और संदीप कुमार समेत कई नाम शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में शिक्षाविद बोले,गुरु पूर्णिमा ज्ञान, सनातन परंपरा, श्रद्धा के संग संस्कार का पर्व

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार …

error: Content is protected !!