Breaking News

बदायूं के दातागंज मे करोड़ो की सौगात

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं के विकास खंड म्याऊ अंतर्गत ग्राम कोड़ा जयकरन में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। यहां मुख्यमंत्री मॉडल कंपॉजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 24.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक विद्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा तथा दातागंज विधायक राजीव सिंह द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।

वहीं केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा पहला मॉडल कंपॉजिट विद्यालय उझानी मे है और दूसरा आपके यहाँ पर.. साथियों आपको बता दें जबसे भारत प्रधानमंत्री रहे हैं उन सभी मे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लम्बे कार्यकाल के प्रधानमंत्री हैं.. उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री बिना थके बिना रुके लगातार आपके हमारे हित मे लगे रहते हैं.. जितना काम नरेंद्र मोदी ने किया है उतना काम कभी विपक्ष पार्टी की सरकारों मे नहीं हुए हैं.. आप सभी को पता है जितना काम इस सरकार मे हुआ है जैसे आवास योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी जी ने कहा अगर एक रूपये मे 100 पैसे होते हैं तो 100 के 100 ज़ब तक आपके खाते मे नहीं आ जाते तब तक हम लोग लगातार लगे रहते हैं… साथ हीं आपको बता दें अगर खाता नहीं खुले होते तो आप तक ये सुविधाएं नहीं पहुंच पाती

इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपॉजिट विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक सुविधाओं के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं दातागंज विधायक ने बताया यहाँ पर गौशाला का भी निर्माण हो रहा है जल्द उसका भी निर्माण हो जायेगा मेरा ये लक्ष्य पूरी ईमानदारी से और बिना जाति भेदभाव से आपके मुद्दों पर खरा उतरने का काम करूंगा, साथ हीं उन्होंने कहां मेरा पूरा परिवार आप सभी के लिए तैयार रहेगा

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

करीब 24.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का नया केंद्र बनेगा और ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा दातागंज विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया आर एस पाल रविंद्र पाल सिंह उसावा ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप म्याऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य उसावा चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान एमपी राजपूत समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्री की आइसक्रीम खाने के बाद अब रजनीगंधा नहीं देने पर चौकी इंचार्ज और कॉन्स्टेबल ने दुकानदार को धमकाया और गाली दी।

Spread the love*कानपुर*- फ्री की आइसक्रीम खाने के बाद अब रजनीगंधा नहीं देने पर चौकी …

error: Content is protected !!