Breaking News

बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। तेज गर्मी, उमस और अचानक हो रही बारिश के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसी मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को बीमार कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी के अनुसार दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक बारिश तथा तापमान में उतार-चढ़ाव होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों की छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बीमारी का कारण बन रही हैं। धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन, बारिश में भीगने के बाद कपड़े न बदलना और खान-पान में सावधानी न बरतना स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। डा. मनोज माहेश्वरी ने पर्याप्त पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने और बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से बचने के साथ किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निर्धन कन्या के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसरा स्थित बालाजी बलदेव धाम में 9 जून …

error: Content is protected !!