सोमानी तिराहा के पास की घटना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की मांग
बिल्सी। नगर के एक दुकानदार ने कुछ लोगों पर दुकान से सामान लेने के बाद भुगतान न करने तथा विवाद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना रविवार रात सोमानी तिराहा के पास स्थित एक दुकान की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
मोहल्ला निवासी संदीप माहेश्वरी के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और सामान खरीदा। आरोप है कि सामान लेने के बाद उन्होंने भुगतान करने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि जब उनसे भुगतान के लिए कहा गया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
दुकानदार ने मामले की लिखित शिकायत बिल्सी थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat