Breaking News

सभासद प्रखर माहेश्वरी की पहल, गौशाला में गोवंशों को खिलाए 26 कुंतल तरबूज

Spread the love

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं को राहत पहुंचाने के लिए कराया विशेष प्रबंध

बिल्सी। भीषण गर्मी के बीच गोवंशों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका सदस्य प्रखर माहेश्वरी ने सोमवार को सराहनीय पहल की। उनके द्वारा स्थानीय गौशाला में 26 कुंतल तरबूज भिजवाए गए, जिन्हें गोवंशों और बछड़ों को खिलाया गया।

सोमवार सुबह तरबूजों से भरी एक ट्रॉली गौशाला पहुंची। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तरबूजों को काटकर गोवंशों एवं बछड़ों को खिलाया। पानी से भरपूर तरबूज खाने से बेजुबान पशुओं को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली।

प्रखर माहेश्वरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में जहां इंसानों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, वहीं बेजुबान पशुओं की देखभाल करना भी समाज की जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत गौशाला में गोवंशों के लिए तरबूज की व्यवस्था कराई गई है।

गौशाला कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गोवंशों को गर्मी से राहत मिलती है और समाज में सेवा का सकारात्मक संदेश भी जाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा को फिर मिली जिम्मेदारी

Spread the loveबदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच …