Breaking News

बदायूं समेत तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी और बारिश की संभावना

Spread the love

अगले तीन घंटे मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह, 70 किमी प्रति घंटा तक चल सकते हैं हवा के झोंके

बदायूं। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के अनुसार बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जनपदों के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम के अचानक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जारी चेतावनी के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की गति से भी चल सकते हैं।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने की अपील की है। किसानों और खुले स्थानों पर कार्य कर रहे लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी इस चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को भी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेले में युवक के साथ मारपीट, कार्रवाई की मांग

Spread the loveवजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पेपल में आयोजित मेले के दौरान एक युवक …

error: Content is protected !!