Breaking News

विद्युत आपूर्ति के लिए सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य कराया गया

Spread the love

बिसौली। सोमवार को विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य कराया गया। जिसके तहत स्विच यार्ड में साफ सफाई और पावर परिवर्तन की मरम्मत का कार्य कराया गया। नवागत उप खंड अधिकारी विकास राजपूत ने एक वार्ता में कहा कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने से तकनीकी खराबी न आए इसको लेकर फीटरों की जांच का कार्य चल रहा है, ताकि ओवरलोडिंग और फॉल्ट की समस्या से बचा जा सके, और लाइन ब्रेकडाउन न कर पाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गर्मी और आंधी बारिश के दौरान ट्रिपिंग तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान जेई दिनेश कुमार, हर्ष, आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सैदपुर में अमन कमेटी की बैठक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

Spread the loveआई एम खान बिसौली। सैदपुर में बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण …