Breaking News

रेलवे स्टेशन के निकट निजी मंदिर में पूजा करने के बहाने घंटे चुराए , मंदिर स्वामी की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के समीपवर्ती एक निजी हनुमान मंदिर से घंटे चोरी होने की खबर मिली है इस मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर स्वामी प्रतुल राठौर ने इस मामले का एक प्रार्थना पत्र संबंधित पुलिस को दिया है ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने मंदिर स्वामी के साथ मौका मुआयना किया ।
इस मामले को लेकर मंदिर स्वामी प्रतुल राठौर ने पुलिस को तहरीर दी है ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का भरोसा दिलाया है ।
अब से पूर्व में भी क्षेत्र में गांव द्वंदपुर में एक दुकानदार के जनरेटर के तार , सीकरी स्थित आरोग्य अस्पताल से इनवर्टर , बैटरी व क्षेत्र के गांव राज टिकौली में टावर की बैटरी चोरी की शिकायतें पुलिस को मिलीं जिसमें जांचकर कई आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर चुकी है ।
यह वाकिया रविवार शाम के समय का बताया जा रहा है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने कसी कमर, कछला घाट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveबदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी …