Breaking News

जल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज, अधिशासी अभियन्ता को सौंपीं चार सूत्रीय मांगें

Spread the love

बदायूँ। उ०प्र० जल ग्रामीण पेंशनर्स एसोसिएशन, जनपद-बदायूँ के तत्वाधान में मंगलवार को जल निगम कार्यालय के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता रिटीश बाबू सक्सेना ने की, जबकि कार्यक्रम कासंचालन अशोक कुमार सोनकर द्वारा किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी-अपनी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से सदन के सामने रखा।
पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र पाठक ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों की सभी समस्याओं को भली-भाँति सुना। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से सहानुभूति सहित इन समस्याओं पर विचार करने तथा सदस्यों की जायज मांगों को बिना किसी देरी के उनके समक्ष प्रस्तुत कर तुरंत निस्तारण कराने की बात कही।
एसोसिएशन के जिला मंत्री श्रीपाल सिंह पाल ने अधिशासी अभियन्ता को क्रमवार कई समस्याओं से अवगत कराते हुए अग्रिम कार्यवाही व त्वरित निस्तारण हेतु मांग पत्र सौंपा। पेंशनर्स द्वारा उठाई गईं प्रमुख समस्याएं निम्नलिखित हैं: बढ़े हुए डी०ए० (महंगाई भत्ता) के एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए तथा इसके लिए आवश्यक धन की मांग शासन से तुरंत भिजवाई जाए। रिटीश बाबू सक्सेना, मतलूब हुसैन व अशोक कुमार के नोशनल इन्क्रीमेन्ट के अवशेष एरियर का ससमय भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। नियमित फील्ड कर्मचारियों के ए.सी.पी. के अवशेष एरियर का बकाया भुगतान कराने का कष्ट करें। सेवा निवृत्त कर्मचारियों क्रमशः श्री नरेशपाल, सुरेन्द्र पाठक व मदनपाल सिंह के पेंशन से संबंधित समस्त आवश्यक प्रपत्र लखनऊ प्रधान कार्यालय अविलंब भिजवाए जाएं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में दिनेश पाठक, श्रीपाल सिंह, अशोक कुमार सोनकर, जनवेद सिंह, मशरूर अली, राजेन्द्र सिंह यादवराम, ब्रजभान सिंह, रिटीश बाबू सक्सेना, रमेशपाल तथा नरेशपाल आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उसावां: होली चौक को लेकर हिंदू समाज का धरना, बाजार बंद; नारेबाजी और नोकझोंक से गरमाया माहौल*

Spread the love* उसावां (बदायूं)। कस्बा उसावां में होली चौक पर कथित अवैध कब्जे के …

error: Content is protected !!