Breaking News

बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते मंगलवार को दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी सुषमा राठौर सभी महिला प्रतिभागियों को संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड सलारपुर क्षेत्र की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह कार्यक्रम 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहेगा ।
इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों …