Breaking News

दल – दल भरी कीचड़ में होकर निकलने को ग्रामीण व स्कूली बच्चे हुए मजबूर , स्थानीय ब्लॉक प्रमुख से मिले ग्रामीण

Spread the love

आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित है वहीं दूसरी ओर संबंधित जन प्रतिनिधियों , सरकारी मुलाजिमों की स्वार्थपरता व अपने दायित्व के प्रति उदासीनता के चलते पिछले पांच वर्षों से लेकर अब तक गांव के मुख्य गलियारों में दल दल भरी कीचड़ व जलभराव से आसफपुर वाशिंदों को कोई राहत मिलने आसार के दिखाई नहीं दिए तो दुखित ग्रामीणों ने बीते दिन गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक प्रमुख से इस जन समस्या से निजात पाने की आस लगाई है ।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों व जानकारों के मुताबिक विगत पांच वर्षों से लेकर अब तक गांव में राजबहादुर की दुकान से लेकर राजीव कुमार कश्यप के निजी आवास तक जलभराव व कीचड़ में होकर ग्रामीण, स्कूली बच्चे व राहगीर को निकलना दूभर हो गया है ।
ग्रामीणों ने इस जन समस्या से निजात पाने को स्थानीय खंड विकास अधिकारी , बिसौली उपजिला अधिकारी से गुहार लगाई है ।
हाल ही में मोहल्ले की मुन्नी देवी पत्नी भगवानदास की बेटी का शादी समारोह कार्यक्रम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में सुनिश्चित किया गया है ऐसे में इस कीचड़ भरे दल दल में घरातियों व बारातियों को निकलना दूभर हो जाएगा ।
यहां गौरतलब है कि जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों की उदासीनता योगी सरकार की लोकप्रियता को आघात पहुंचाने का काम कर रही है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाटू श्याम, सालासर और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को 56 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Spread the love बिल्सी। नगर की लखदाता सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार रात 56 …

error: Content is protected !!