Breaking News

खैराबाद में विकास कार्यों पर सख्ती: अध्यक्ष प्रतिनिधि का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Spread the love

अजय सिंह

सीतापुर खैराबाद। नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को परखने के लिए आज अध्यक्ष प्रतिनिधि ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व ठेकेदारों में हड़कंप मचा दिया। उन्होंने माखूपुर, कुल्हन सरांय, हटौरा, पोलीपुर, रौजा दरवाजा, ललियापुर, तुरसावां समेत कई वार्डों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत देखी और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सड़कों, नालियों व अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर कार्य की धीमी गति और मानकों के अनुरूप गुणवत्ता न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। संबंधित ठेकेदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराए जाएं और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि यदि किसी भी कार्य में अनियमितता या मानकों के विपरीत निर्माण कार्य पाया गया तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करवाया जाएगा। साथ ही दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी नियमित निगरानी रखने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस औचक निरीक्षण से ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली और मौके पर ही कई कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने भी निरीक्षण का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

नन्हे-मुन्नों ने निकाली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Spread the loveबरेली। सावन के पवित्र माह में नेकपुर स्थित कुं. बृ. मो. लाल सरस्वती …