Breaking News

टीएमयू में योग गुरू ऋतु नारंग ने दिए हेल्दी एजिंग के टिप्स

Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के संग कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष योग सत्र, मेडिकल, सीसीएसआईटी, एग्रीकल्चर, फार्मेसी कॉलेजों में भी फैकल्टीज़ से लेकर स्टुडेंट्स हुए योगमय


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष योग सत्र में लगभग दो घंटे तक योग गुरू श्रीमती ऋतु नारंग ने हेल्दी एजिंग के तमाम टिप्स देकर कैंपस को योगमय बना दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रही, जिसके माध्यम से स्वस्थ एवम् सक्रिय जीवन के लिए योग की उपयोगिता को विस्तार से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डेंटल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज के फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवम् प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू नारंग ने प्रतिभागियों को योग की वैज्ञानिक महत्ता, शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन और दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंत में डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगडे, उपप्राचार्या डॉ. अंकिता जैन ने श्रीमती ऋतु नारंग को योग के प्रति समर्पण के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। संचालन डॉ. मधुसूदन चक्रवर्ती ने किया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, सीसीएसआईटी, फार्मेसी कॉलेजों में भी योगासन हुए।


मेडिकल कॉलेज के प्रोग्राम में प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह, प्रो. साधना सिंह, प्रो. एमपी सिंह के संग-संग मेडिकल के स्टुडेंट्स ने शिरकत की। मेडिकल कॉलेज में योग एक्सपर्ट श्री गौरव त्यागी आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। सीसीएसआईटी में डीन प्रो. आरके द्विवेदी, डॉ. संदीप वर्मा के संग दीगर गुरूजनों को डॉ. प्रियांक सिंघल, श्री आरपी पांडे ने दो सत्रों में योग के अभ्यास कराए। फार्मेसी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल, डॉ. आशीष सिंघई आदि ने दीगर फैकल्टीज़ को योग के आसन कराए। आयुष मंत्रालय की ओर से निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 पर फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, पदहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन, शशांकासन, भुजंगासन, शलभासन एवम् सेतुबंधासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके अलावा कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। अंत में ध्यान और संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। योगाभ्यास के दौरान स्टुडेंट्स ने अनुशासन, उत्साह एवम् एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक अभ्यास के साथ उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने की प्रेरणा मिली। अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाने और स्वस्थ, संतुलित एवम् सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

खैराबाद में विकास कार्यों पर सख्ती: अध्यक्ष प्रतिनिधि का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Spread the loveअजय सिंह सीतापुर खैराबाद। नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता …

error: Content is protected !!