Breaking News

अग्निवीर में चयनित होने पर खरखोल के विकास यादव का भव्य स्वागत

Spread the love

गांव के इतिहास में पहली बार किसी युवक का सरकारी सेवा में हुआ चयन, महिला-पुरुषों ने माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

बदायूं। जनपद के दहगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव खरखोल निवासी विकास यादव पुत्र मुकेश यादव के भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पूर्व गांव के महिला एवं पुरुषों ने उनका फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

ग्रामीणों ने बताया कि खरखोल गांव के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी युवक का चयन किसी सरकारी सेवा में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं।

स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महिलाओं और पुरुषों ने विकास यादव को मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों का कहना है कि विकास यादव की यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश देगी।

इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण रहा और ग्रामीणों ने इसे गांव, परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …