बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा माधव कृषि फार्म पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिससे शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति का अनुभव हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष सुमित गोयल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। इस दौरान चितरंजन गुप्ता “पिंटू” सोमवीर यादव, नितिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता, अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat