Breaking News

रिफ्लेक्टर अभियान के तहत 24 वाहनों पर लगाई गई टेप, तीन ई-रिक्शा सीज

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 52 वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी थी, उन पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई। इसमें 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा 10 व्यावसायिक वाहन शामिल रहे।

परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान बिना पंजीकरण संचालित हो रहे तीन ई-रिक्शा सीज कर परिवहन कार्यालय भेजे गए। वहीं छह ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया। इन वाहनों से लगभग 2.50 लाख रुपये का शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

इसके अलावा 70 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का अभाव, टूटी हुई नंबर प्लेट, बीमा और फिटनेस प्रमाणपत्र न होने जैसी कमियां पाई गईं।

बस यूनियन अध्यक्ष ओंकार सिंह के प्रत्यावेदन पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो स्टैंड के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस लाइन के पास अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर वहां नो पार्किंग का बोर्ड लगवाया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस और बीमा समय से कराएं, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

संयुक्त अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम, माल एवं यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल अहलावत, यातायात निरीक्षक अजय पाल, परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मी तथा यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …