Breaking News

पंजाबी समाज सेवा समिति की शोक सभा में दो मिनट का मौन, पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

Spread the love

लखनऊ हादसे में दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) बदायूं की ओर से गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में शोक सभा का आयोजन कर लखनऊ स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 16 छात्र-छात्राओं के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में वक्ताओं ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे हादसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा—

“कोचिंग सेंटर में आग से कितने बुझे चिराग,
इस घटना से सीख लें हम सब, जाय जाग।”

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

शोक सभा में समिति के बिनी नारंग, गुरदीप सिंह, जगजीत वोहरा, अशोक नारंग, हरीश बजाज, नानक, रूपेंद्र सिंह, अनिल जटवानी, उमेश अरोरा, ओम कोचर, नवनीत सिंह दुआ, विकास आहूजा, देवेंद्र ढींगरा, परविंदर सिंह और अमित गांधी सहित वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना, जगदीश नारंग, जॉनी नारंग आदि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

Spread the loveउझानी। क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी के …