बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक 169 ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा 31 अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा चुके हैं।
परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक ओवरलोड वाहन को भी सीज किया गया। वाहन स्वामी द्वारा 70 हजार रुपये का शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहनों की फिटनेस और बीमा समय पर कराएं तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की।
अभियान के दौरान माल एवं यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी सहित परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat