Breaking News

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर धूप से व्याकुल पथिकों को बांटा गया शीतल शरबत.

Spread the love

निर्जला एकादशी पर छाता, जल, घड़ा शरबत का दान महापुण्य माना गया है- पंडित सुधीर मिश्रा

बदायूं, सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज ज्येष्ठ मास की निर्जला भीमसेनी एकादशी पर धूप से व्याकुल राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया गया.
प्रातः काल 9:00 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने जगत के पालनहार श्री नारायण हरि भगवान विष्णु की आरती उतार कर बेसन के लड्डू एवं शीतल शरबत का भोग लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण कराया गया.
पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया- निर्जला एकादशी पर व्रत रखकर छाता, घड़ा, शीतल जल एवं शरबत का दान करने वाले महा पुण्य के भागीदार होते हैं. जगत के पालनहार श्री नारायण हरि भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
साहिल मिश्रा, अनमोल शर्मा, अंकित वर्मा, राहुल गुप्ता, प्रिंस वर्मा, अमन पंडित का विशेष योगदान शरबत वितरण की व्यवस्था में रहा.
इस मौके पर प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कन्हैया मिश्रा,वंश मिश्रा, शिवम देवल, अमन मौर्य एवं ध्रुव देवल सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पीजी से केजी तक के विद्यार्थियों …