संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं, अमर प्रभात। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने गुरुवार को थाना बिल्सी और मुजरिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बिल्सी एवं मुजरिया तथा पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी कराई गई।
एएसपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी रखने, नियमित गश्त करने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Budaun Amarprabhat