Breaking News

लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष के बिसौली आगमन पर सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जोरदार स्वागत किया

Spread the love

आसफपुर ( बिसौली ) – बीते दिन शनिवार को लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोमेश प्रताप का पहली बार बिसौली कस्बे में आगमन पर आसफपुर विकास खंड क्षेत्र से सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव , राहुल सिंह एडवोकेट , बिसौली के पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज , शिवम , राजीव एडवोकेट , बलवीर सिंह यादव ने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप को फूल मालाओं से नवाजा ।
इस दौरान सपा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बिसौली क्षेत्र के गांव भगत पुर में विद्युत तार टूटने से किसान की कई भैंसों की मौत होने पर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the loveमेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, …