Breaking News

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

संवाददाता रविशंकर
सहसवान (बदायूं)। सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम समदा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 38 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उन पर फायरिंग होने की बात सामने आई, जिसमें उन्हें गोली लग गई। घायल अवस्था में परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा, दूसरे दिन 93.55 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित …

error: Content is protected !!