Breaking News

राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. उर्मिलेश के 75वें अमृत जन्म जयंती वर्ष का कल से होंगी शुरुआत

Spread the love

5 जुलाई को इस्लामनगर में विराट कवि सम्मेलन एवं 6 को बदायूं क्लब में होगा वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बदायूं _ बदायूं जनपद के गौरव राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्म जयंती वर्ष में वर्ष भर आयोजनों के माध्यम से मनाया जायेगा डॉ. उर्मिलेश अमृत महोत्सव का कल 5 जुलाई से प्रारम्भ होगा, डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के तत्वावधान में वर्ष भर चलने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत 5 जुलाई को उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर इस्लानगर के डी.आर.पी. रिसोर्ट में शाम 7 बजे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसके जयपुर के बनज कुमार बनज, रायबरेली के पंकज प्रसून, लखनऊ के मुकुल महान, अम्बेडकरनगर के अभय निर्भीक सहित जनपद के वरिष्ठ कवि नरेन्द्र गरल, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, डॉ. उपदेश शंखधार, डॉ. सोनरुपा विशाल सहित डॉ. अक्षत अशेष कविता पाठ करेंगे। आयोजन का संयोजन हितेन्द्र शंखधार द्वारा किया जा रहा है, आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रहेंगे, वही सोमवार 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे बदायूं क्लब, बदायूं द्वारा श्री राम मूर्ति इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, बरेली के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षक शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नाम, कान, गला, ह्दय, त्वचा एवं मेडिसिन से सम्बन्धित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम जन का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही क्लब परिसर में डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर वृहद पौधारोपण किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता रहेंगे एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंघला विशिष्ट अतिथि रहेंगी, 6 जुलाई को ही डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में समाजसेवी श्री राजन मेंहदीरत्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रातः 10 से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। डॉ. उर्मिलेश के व्यक्तित्व के विविध आयाम हैं जैसे साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा एवं शैक्षिक। इन्हीं क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष भर विविध कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जायेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“एक शाम-शोहदा-ए-कर्बला के नाम” में गूंजे इमाम हुसैन की शहादत पर कलाम

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं, अमर प्रभात। शहर के मोहल्ला सोथा स्थित फरशोरी मंजिल …

error: Content is protected !!