Breaking News

रेलवे लाइन किनारे मिला मजदूर का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

संवाददाता
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर-सिसरका रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नाजिम (35) पुत्र यूसुफ, निवासी गांव मनोना, थाना आंवला, जनपद बरेली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नाजिम दिल्ली क्षेत्र में मजदूरी करता था।

बताया गया कि मृतक की जेब से आंवला से बरेली तक का रेल टिकट तथा 240 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह घटना थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव धोरन के पास आसफपुर-सिसरका रेलवे लाइन किनारे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्नोई एवं प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेफ फ्यूचर अभियान: 58 स्कूली वाहनों की जांच, एक स्कूल वाहन समेत पांच ओवरलोड ट्रक सीज

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 …

error: Content is protected !!