Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का बदायूं-सहसवान-उझानी दौरा आज, भामाशाह जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रविवार को बदायूं, सहसवान, बबराला और उझानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे की जानकारी ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, श्री गुप्ता रविवार सुबह 9:30 बजे पीडब्ल्यूडी स्थित अपने आवास से सहसवान के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे वह सहसवान स्थित डॉ. राम निवास गुप्ता के अस्पताल पहुंचकर संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे सहसवान निवासी आलोक गुप्ता के आवास पर जाएंगे।

सुबह 11:15 बजे वह बबराला (जनपद सम्भल) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सम्भल में अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे बदायूं के लिए रवाना होकर अपराह्न 3:00 बजे अपने आवास पहुंचेंगे।

सायं 5:30 बजे वह बदायूं से उझानी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:00 बजे उझानी में संजीव गुप्ता द्वारा आयोजित भामाशाह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद रात्रि 9:00 बजे बदायूं स्थित अपने आवास लौटेंगे।

ओएसडी शुभम अग्रवाल के अनुसार, 6 जुलाई (सोमवार) को श्री गुप्ता सुबह 7:00 बजे बदायूं से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:00 बजे 18, राजभवन कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वाहन चेकिंग अभियान में 15 वाहनों के चालान, संदिग्धों की भी हुई जांच

Spread the loveसंवाददाता : नेत्र पाल सैलानी मुजरिया, अमर प्रभात। थाना मुजरिया क्षेत्र की कोल्हाई …

error: Content is protected !!