संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस (17631/17632) के संचालन की घोषणा की है। इस नई रेल सेवा का शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को 05012 टनकपुर-नांदेड उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ किया जाएगा। इससे बदायूं समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार, उद्घाटन विशेष ट्रेन 6 जुलाई को सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर दोपहर 2:12 बजे बदायूं पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड पहुंचेगी। उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
नियमित संचालन के तहत 17631 नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 12 जुलाई 2026 से प्रत्येक रविवार को नांदेड से होगा। यह ट्रेन तीसरे दिन रात 1:32 बजे बदायूं पहुंचेगी और सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
वहीं 17632 टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 14 जुलाई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को होगा। यह ट्रेन सुबह 9:00 बजे टनकपुर से चलकर दोपहर 12:12 बजे बदायूं पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, नियमित ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, पेंट्रीकार, एलएसएलआरडी तथा जनरेटर सह लगेजयान सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से बदायूं, बरेली, पीलीभीत, टनकपुर सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी।
Budaun Amarprabhat