Breaking News

यूपीटीईटी के तीसरे दिन 90.46 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 538 रहे अनुपस्थित

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के तीसरे दिन शनिवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिला प्रशासन के अनुसार, शनिवार को केवल प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 5,640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,102 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 538 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 90.46 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम रहे तथा जनपद में तीसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्नों ने निकाली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Spread the loveबरेली। सावन के पवित्र माह में नेकपुर स्थित कुं. बृ. मो. लाल सरस्वती …