Breaking News

बदायूं में यूपीटीईटी का तीसरा दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 90.46 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के तीसरे दिन शनिवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीसरे दिन केवल सुबह की पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 5,640 अभ्यर्थियों में से 5,102 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 538 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 90.46 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और जनपद के सभी 15 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सैदपुर में अमन कमेटी की बैठक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

Spread the loveआई एम खान बिसौली। सैदपुर में बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण …