Breaking News

अब 6 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, दातागंज में डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के आयोजन के चलते इस माह का सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2, 3 और 4 जुलाई को यूपीटीईटी-2026 का आयोजन किया गया। इसी कारण 4 जुलाई (प्रथम शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया था।

अब 6 जुलाई (सोमवार) को तहसील दातागंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। वहीं जनपद की अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Spread the loveबदायूं। मेरा युवा भारत (MY Bharat), बदायूं द्वारा जनपद में नशा मुक्ति अभियान …

error: Content is protected !!